जोधपुर में आसाराम की अंतरिम जमानत पर सुनवाई कल:एफिडेविट में बताना होगा- प्रवचन किए या नहीं; प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है आसाराम

नाबालिग से यौन शोषण के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम की अंतरिम जमानत पर जोधपुर में हाई कोर्ट की मुख्य पीठ पर सोमवार को सुनवाई होगी। आसाराम को अंतरिम जमानत बढ़ाने को लेकर न्यायाधीश दिनेश मेहता और विनीत कुमार की खंडपीठ में सुनवाई होगी। दोपहर 2 बजे ये सुनवाई होगी। इसमें साफ हो जाएगा कि आसाराम को अंतरिम जमानत मिलेगी या नहीं। मामले में पिछली सुनवाई 2 अप्रैल को हुई थी। आसाराम के खिलाफ पीड़िता की ओर से पैरवी करते हुए एडवोकेट पीसी सोलंकी ने आसाराम पर सुप्रीम कोर्ट की प्रवचन नहीं करने की शर्त का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था। इसके बाद आसाराम से हाईकोर्ट में याचिका के दौरान एफिडेविट मांगा गया था। जिसे उसके वकील सोमवार को कोर्ट में पेश करेंगे। कोर्ट ने ये पूछा था कि आसाराम ने अंतरिम जमानत मिलने के बाद प्रवचन किए या नहीं। पीड़िता की और से भी एफिडेविट मांगा गया था। पीड़िता के पक्ष का कहना है कि आसाराम ने सुप्रीम कोर्ट की और से दिए गए अंतरिम जमानत के निर्देशों का उल्लंघन किया है। बता दें कि इससे पहले 1 अप्रैल को आसाराम से जेल में सरेंडर कर दिया था। इसके बाद 1 अप्रैल को ही आसाराम को देर शाम प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। तबसे वह अस्पताल में ही है। प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है आसाराम अंतरिम जमानत अवधि खत्म होने के बाद मंगलवार (1 अप्रैल) दोपहर डेढ़ बजे आसाराम ने जोधपुर सेंट्रल जेल में सरेंडर किया था। यहां करीब 10 घंटे रुकने के बाद रात 11:30 बजे पाली रोड स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल (आरोग्यम) में शिफ्ट किया गया था। आसाराम को हॉस्पिटल में एडमिट क्यों कराया गया है इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई थी। गुजरात हाईकोर्ट से 3 महीने की अंतरिम जमानत मिली इससे पहले आसाराम को गुजरात हाईकोर्ट से 3 महीने की अंतरिम जमानत मिल गई। इसी आधार पर मंगलवार को राजस्थान हाईकोर्ट खुलने पर आसाराम के वकील निशांत बोड़ा ने पूर्व में दायर आवेदन पर अर्जेंट सुनवाई का आग्रह किया था। गुजरात हाईकोर्ट ने दी 3 महीने की जमानत, 2 पॉइंट में समझें पूरा मामला जोधपुर-गांधीनगर कोर्ट के फैसलों में माना था दोषी अंतरिम जमानत पर आसाराम का सफर… जोधपुर से सुमेरपुर, कलोल, मेहसाणा होते हुए पहुंचा था अहमदाबाद
आसाराम को जोधपुर केस में पिछले 14 जनवरी को 31 मार्च तक की अंतरिम जमानत मिली थी। आदेश के दिन ही रात वह जोधपुर के पाल गांव स्थित आश्रम पहुंचा। वहां 9 दिन तक रहने के बाद आसाराम अहमदाबाद के लिए रवाना हुआ। रास्ते में वह सुमेरपुर, गुजरात के कलोल, मेहसाणा, मोटेरा आश्रमों में भी रुका। तत्पश्चात अहमदाबाद आश्रम पहुंचा था। जहां से गिरफ्तार हुआ, वहां 12 साल बाद वापस पहुंचा था आसाराम
जानकारी के अनुसार आसाराम कई दिन तक गुजरात के अलग-अलग आश्रम होते हुए 12 साल बाद उसी इंदौरा आश्रम पहुंचा, जहां से वह गिरफ्तार किया गया था। 18 फरवरी की रात करीब 9 बजे वह इंदौर के खंडवा रोड स्थित बिलावली आश्रम में पहुंचा था। 12 साल पहले 31 अगस्त 2013 को जोधपुर पुलिस की टीम ने आसाराम को इसी आश्रम से गिरफ्तार किया था। उस दौरान जोधपुर में केस दर्ज होने पर चार दिन तक आसाराम अपनी इसी इंदौर आश्रम में छुपा रहा था। पुलिस को उसकी गिरफ्तारी के लिए भी खासी मशक्कत करनी पड़ी थी। 15 मार्च को वापस जोधपुर आश्रम लौटा
आसाराम देश के अलग-अलग आश्रम में पहुंचने के बाद 15 मार्च को वापस जोधपुर आश्रम पहुंचा था। इसके बाद से वह यहीं पर रुककर 1 अप्रैल की दोपहर वापस जेल में सरेंडर करने पहुंचा। आसाराम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें:- जोधपुर जेल में आसाराम ने सरेंडर किया:पैर पर प्लास्टर बांधकर पहुंचा; अंतरिम जमानत खत्म; जमानत बढ़ाने की याचिका पर कल होगी सुनवाई नाबालिग से रेप करने वाला आसाराम ने जोधपुर जेल में सरेंडर कर दिया है। पैर में प्लास्टर बांधकर पहुंचे आसाराम की अंतरिम जमानत 31 मार्च को समाप्त हो गई है। आसाराम के वकील ने जमानत अवधि बढ़ाने के लिए याचिका दाखिल की है, जिस पर कोर्ट 2 अप्रैल को सुनवाई करेगी। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *