सीएम डॉ. मोहन यादव ने किए मां शारदा के दर्शन:मैहर में पारंपरिक पोशाक में नजर आए; कहा- आल्हा-ऊदल के लिए सालभर का कार्यक्रम बनेगा

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को रामनवमी के अवसर पर अपने मैहर प्रवास के दौरान शारदा माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। माता के दर्शन के बाद सीएम ने नगर में रोड शो किया, जहां नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने मैहर में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बुंदेलखंड की वीरता और संस्कृति की सराहना की। उन्होंने आल्हा गायकों की विशेष रूप से तारीफ करते हुए कहा, हमारे पुरखों की जान है आल्हा। बुंदेलखंड वीरों की धरती है। आल्हा ने कभी शरीर नहीं छोड़ा, उनके जीवन ने देशभक्ति की प्रेरणा दी। सीएम ने आल्हा मंडली को ₹50,000 की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए। साथ ही आदेश दिया कि प्रशासन सालभर आल्हा पर केंद्रित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करें, जिसका सारा खर्च सरकार देगी। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि “मैहर का लोक” तैयार कर आल्हा की विरासत को जन-जन तक पहुंचाया जाए, जिससे यह परंपरा राष्ट्रीय पहचान प्राप्त कर सके। प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ और घोषणाओं की चर्चा की सीएम डॉ. यादव ने जनसभा में कहा कि दुनिया का कोई देश ऐसा नहीं जो मोदी जी का स्वागत करने को आतुर न हो। उन्होंने कश्मीर से धारा 370 हटाकर देश को एक नई दिशा दी है। उन्होंने बताया कि धान पर ₹4,000 का बोनस दिया जा रहा है और चुनाव पूर्व की गई घोषणाएं तेजी से पूरी की जा रही हैं। शराबबंदी और लाड़ली बहनों पर जोर मुख्यमंत्री ने शराबबंदी को महिला सशक्तिकरण से जोड़ते हुए कहा, शराब बुरी चीज है, यह परिवार को तोड़ती है। शराबबंदी महिलाओं की मांग है और यह उनके लिए ही है। अब दूध बिक रहा है, देश में दूध की नदियां बह रही हैं। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को उद्योग और रोजगार से जोड़ा गया है, जिससे आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिला है। सिंचाई, ऊर्जा और औद्योगिक विकास का संकल्प सीएम ने प्रदेश की सिंचाई क्षमता बढ़ाने के लिए कहा कि बरगी डैम से नर्मदा नदी का पानी मैहर तक लाया जाएगा। आने वाले 5 वर्षों में 1 करोड़ हेक्टेयर भूमि सिंचित की जाएगी और 32 लाख सोलर पंपों के माध्यम से बिजली आपूर्ति होगी। उन्होंने मैहर में बड़ी गौशाला, कलेक्टर भवन, घुनवारा सड़क निर्माण, और औद्योगिक विकास की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य में वर्तमान औद्योगिक विकास दर 12% है, जिसे और आगे बढ़ाया जाएगा। पारंपरिक पोशाक में नजर आए सीएम पारंपरिक पोशाक धोती-कुर्ते में नजर आए। उन्होंने मां शारदा के दर्शन कर पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। इसके बाद सीएम भाजपा स्थापना दिवस के मौके पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित रैली में भी शामिल हुए। जिप्सी में किया रोड शो जिप्सी में सवार हो कर वे रोड शो में निकले। इस दौरान जगह जगह उनका स्वागत किया गया। सड़क के दोनों तरफ खड़े हो कर आम जनता ने शराबबंदी के लिए सीएम का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री यादव रविवार दोपहर करीब 2 बजे रीवा से हेलिकॉप्टर से मैहर पहुंचने के बाद सबसे पहले त्रिकूट पर्वत स्थित मां शारदा मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मां शारदा के दर्शन की 3 तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *