खिलचीपुर में रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा:फूलमाली समाज ने निकाली यात्रा, डीजे की धुन पर थिरके श्रद्धालु, जगह-जगह हुआ फूलों से स्वागत

राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में रामनवमी के अवसर पर फूलमाली समाज ने भव्य शोभायात्रा निकाली। यात्रा बस स्टैंड के पास स्थित मालाकार समाज के श्री रघुनाथजी रामजानकी मंदिर से शुरू हुई। शोभायात्रा में दो डीजे की व्यवस्था की गई। आगे के डीजे पर पुरुष श्रद्धालु राम भजनों पर नृत्य करते चले। पीछे के डीजे पर महिलाएं भक्ति भाव से थिरकती रहीं। पूरे मार्ग में रामभक्ति का माहौल छाया रहा। यात्रा पुरानी नगर पंचायत मार्ग से शुरू हुई। फिर तोपखाना गेट, सुभाष चौक, सराफा बाजार, पिपली बाजार, पटवा बाजार चौराहे, दांगी गेट और इमली स्टैंड होते हुए बालाजी गार्डन पहुंची। मार्ग में स्थानीय लोगों ने जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किया। ट्रैक्टर पर सजी भगवान राम-जानकी की सुंदर झांकी को विशेष आकर्षण का केंद्र बना। साथ ही भगवान राम और हनुमान जी की अन्य झांकियां भी शामिल थीं। इन्हें देखकर हर उम्र के लोग मंत्रमुग्ध हो गए। फूलमाली समाज के पदाधिकारियों के अनुसार, यह आयोजन समाज की एकता, संस्कृति और धार्मिक आस्था को मजबूत करने के लिए हर साल किया जाता है। यह शोभायात्रा नगरवासियों के लिए आस्था और भक्ति से भरा अविस्मरणीय अनुभव बन गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *