गुमटी में गांजा रखकर बस स्टैंड में कराता था बिक्री, चार गिरफ्तार

रांची| गुमटी में गांजा रखकर आईटीआई बस स्टैंड में युवक के माध्यम से बिक्री करवाने वाले तीन दुकानदार समेत 4 आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार गुमटी संचालक का नाम अजीत कुमार साहु, दामोदर साहु और संजय साहु है। तीनों ने अलग-अलग जगह पर गुमटी खोल रखी थी और प्रिंस कुमार सिंह नामक युवक के माध्यम से गांजा की बिक्री करवाता था। प्रिंस एक थैला में गांजा लेकर बस स्टैंड पहुंचता था और वहां पहले से फिक्स ग्राहकों को सप्लाई करता था। पुलिस ने पहले प्रिंस को गिरफ्तार किया, उससे पूछताछ के दौरान तीनों गुमटी संचालक का नाम सामने आया। पुलिस ने गुमटी संचालक के पास से 4.5 किलोग्राम गांजा भी बरामद की है। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *