लोहरदगा | रामनवमी पूजन और शोभायात्रा के दौरान रविवार को गुदरी बाजार के पास युवा छात्र-छात्राओं ने सेवा स्टॉल लगाया। इसमें शहरवासियों और शोभायात्रा में शामिल लोगों को चना, गुड़, खीरा, पानी और शरबत बांटा गया। युवा छात्र नेता अंकित कुमार ने कहा कि समाज सेवा उनका उद्देश्य है। हर साल की तरह इस बार भी रामनवमी पर सेवा कार्य में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व सभी को मिल-जुलकर शांतिपूर्वक मनाना चाहिए। सेवा कार्य में छात्र नेता कारण कुमार, आदित्य मिश्रा, जितेंद्र सिंह, बीरेंद्र साहू, दुर्गा कुमारी, चुलबुल साहू, रिया कुमारी, कविया कुमारी और शोभा साहू भी शामिल रहे।


