शोभायात्रा में भक्तों को बांटा शरबत और चना

लोहरदगा | रामनवमी की शोभायात्रा में राम भक्तों को ठंडा पानी, चना और शरबत बांटा गया। यह सेवा लोहरदगा जिला सेवा भारती और जिला मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से की गई। आयोजन की अगुवाई दीपक सर्राफ ने की। उनके साथ दीपमाला अग्रवाल, अंजलि सर्राफ, प्रज्ञा राज, विद्या सिंह, अतुल सर्राफ, अनिकेत कुमार सर्राफ, सूर्य प्रताप चौहान, हर्ष रजक और नमन केसरी ने सहयोग किया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सेवा कार्य दिनभर चला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *