अमृतसर | सचखंड श्री हरमंदर साहिब में राजसभा सदस्य विक्रमजीत सिंह साहनी ने रविवार को पहुंचकर माथा टेका। सरबत के भले की अरदास की। उन्होंने बताया कि पिछले साल श्री अकाल तख्त साहिब में अरदास कर शिक्षा लंगर की शुरुआत की थी। अब तक पंजाब के तीन शहरों अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में स्किल सेंटर्स शुरू किए। अब जालंधर और अन्य शहरों में भी स्किल शिक्षा शुरू करेंगे। साहनी ने कहा कि पंजाब के हालात खासकर युवाओं के लिए चिंताजनक हैं। एक तरफ नशे की समस्या है। दूसरी तरफ डंकी के जरिए विदेश जाने की होड़ है। ऐसे में स्किल शिक्षा से युवाओं को रोजगार मिल सकता है। पिछले साल 4250 युवाओं को प्राइवेट नौकरियां दिलाईं। इस साल 10 हजार युवाओं को नौकरी दिलाने का लक्ष्य है। इसी उद्देश्य से श्री हरमंदर साहिब में अरदास करने आए। उन्होंने कहा कि पंजाब के राज्यपाल की अगुवाई में नशे के खिलाफ चल रही पदयात्रा में भी हिस्सा लेंगे। इस मौके पर उनके साथ पंजाब स्किल होना जरूरी है। इस मौके पर उनके साथ पंजाब व्यापार मंडल के राजिंदर सिंह मरवाह भी मौजूद थे।


