टोल टैक्स से राहत दिलाने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

मालखरौदा | अनुविभागीय क्षेत्र के निवासियों को जिला कलेक्टर कार्यालय सक्ती आने-जाने पर भारी टोल टैक्स देना पड़ रहा है। इससे निजात दिलाने के लिए सकर्रा जनपद सदस्य खीकबाई मनहरण कमलेश ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया। सक्ती जिले के कलेक्टोरेट कार्यालय के ठीक सामने हाल ही में भारत सरकार ने टोल टैक्स वसूलना शुरू किया है। इससे लोगों को टोल टैक्स देना पड़ रहा है। मुख्यालय के लोग अपनी विभिन्न परेशानी और समस्या को लेकर जिला कलेक्टोरेट कार्यालय अपनी फरियाद लेकर आते-जाते रहते हैं। महिला समूह की सदस्य भी अपनी समस्याएं लेकर किराया की गाड़ी से आती हैं। गांव के आम लोग भी दूसरे का गाड़ी किराया करके जाते हैं। किसान लोग भी जाते हैं, और आम जन भी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *