गौ सेवा मंडल की निस्वार्थ सेवा: घायल मवेशियों का रेस्क्यू और इलाज कर रहे

भास्कर न्यूज | अंबिकापुर शहर में सड़कों पर घायल और बेसहारा मवेशियों के लिए गौ सेवा मंडल उम्मीद की किरण बनकर उभरा है। मंडल की टीम बीते कुछ महीनों से लगातार घायल गौवंशों का रेस्क्यू कर इलाज व देखभाल की व्यवस्था कर रही है। गौ सेवा मंडल के सदस्य किसी भी दुर्घटनाग्रस्त या बीमार मवेशी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचते हैं और तत्काल प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाते हैं। यहां दवाइयों और भोजन की व्यवस्था की जाती है। संगठन के प्रमुख सदस्यों ने बताया कि वे अब तक दर्जनों मवेशियों की जान बचा चुके हैं और यह सेवा पूरी तरह निस्वार्थ भाव से की जा रही है। इस नेक पहल में रिंकु तिवारी के साथ स्थानीय पशु प्रेमी भी जुड़ रहे हैं। गौ सेवा मंडल की इस पहल की शहरवासी सराहना कर रहे हैं और प्रशासन से भी ऐसी सेवाओं को सहयोग देने की मांग कर रहे हैं। बता दें कि आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में मवेशियों की जान चली जाती है, ऐसे में गौ सेवा मंडल का यह प्रयास पशु कल्याण के क्षेत्र में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है। अगर आपके भी आसपास घायल या बिमारी मवेशी है, तो आप गौ सेवा मंडल के रिंकु तिवारी से संपर्क कर उसका इलाज करा सकते हैं। गौ सेवा मंडल की टीम पूरे जिले में घायल या नाले में गिरे मवेशियों का रेस्क्यू करती है। संस्था के पास एक एंबुलेंस भी है। मोबाइल नंबर – 8878239380 संस्था का पता – गौ सेवा मंडल, बंगाली चौक अंबिकापुर संस्थापक – रिंकु तिवारी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *