हरियाणा में अप्रैल के पहले हफ्ते में मई जैसी गर्मी:5 साल बाद तापमान 40 डिग्री पार; 16 जिलों में गर्मी का अलर्ट, 9 को बदलेगा मौसम

हरियाणा में अप्रैल महीने में ही मई जैसी गर्मी पड़ने लगी है। प्रदेश में पारा सामान्य से 4 डिग्री अधिक हो चुका है। इससे प्रदेश के 2 शहरों रोहतक और नारनौल में पारा 40 डिग्री तक पहुंच गया है। इससे पहले साल 2019 में अप्रैल के पहले हफ्ते में तापमान 40 पार हुआ था। मौसम विभाग ने आज (7 अप्रैल) के लिए 16 जिलों में गर्मी का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 7 से 9 अप्रैल तक सभी जिलों यानी पूरे प्रदेश में तापमान 40 डिग्री पार कर जाएगा। अगर सामान्य से 5 डिग्री तापमान बढ़ा तो फिर हीट वेव यानी लू चलने लगेगी। इन जिलों में हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, पानीपत व सोनीपत में गर्मी ज्यादा रहेगी। हालांकि 6 जिलों, पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल व करनाल को ग्रीन जोन में रखा गया है। यहां तापमान सामान्य के आसपास रहेगा। गर्मी से खुद और फसलें बचाने के ये सुझाव

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *