उदयपुर | हनुमान जन्मोत्सव के सात दिवसीय आयोजन में रविवार को बजरंग सेना मेवाड़ की तत्वाधान में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में जरूरतमंदों के लिए 53 यूनिट रक्तदान किया। इस दौरान सेना के संस्थापक कमलेंद्र सिंह पंवार, संभागीय प्रभारी जेएस बन्ना, जवान-सिंह जावद आदि मौजूद थे। महोत्सव में सोमवार को गणगौर घाट पर शाम को 6 बजे महाआरती होगी।


