वर्ल्ड अपडेट्स:वेटिकन में लोगों से मिले पोप फ्रांसिस, अस्पताल से डिस्चार्ज होने के दो हफ्ते बाद पहली बार सबके सामने आए

पोप फ्रांसिस अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पहली बार रविवार को वेटिकन में सार्वजनिक रूप से दिखाई दिए। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के दो हफ्ते बाद वे पहली बार लोगों के सामने आए थे। 88 साल के पोप व्हीलचेयर में बैठे थे और सांस लेने में मदद के लिए उनकी नाक में एक ट्यूब लगा हुआ था। वेटिकन के सेंट पीटर्स स्क्वायर में उन्होंने लोगों की ओर हाथ हिलाकर अभिवादन किया और कहा ‘सभी को रविवार की शुभकामनाएं। बहुत-बहुत धन्यवाद। पोप की आवाज अभी भी कमजोर थी लेकिन पहले से बेहतर थी। पोप को फरवरी में निमोनिया हो गया था, जिसके बाद उन्हें पांच हफ्तों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था। 14 फरवरी को उन्हें रोम के जेमेली अस्पताल में भर्ती किया गया था। शुरू में उन्हें गंभीर सांस की समस्या थी, लेकिन बाद में पता चला कि उन्हें फेफड़ों में संक्रमण हो गया है, जो दोनों फेफड़ों में निमोनिया में बदल गया। डॉक्टरों के मुताबिक, इस बीमारी के दौरान उनकी हालत काफी नाजुक हो गई थी और वे मृत्यु के करीब पहुंच गए थे। 23 मार्च को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली और वे वेटिकन स्थित अपने आवास में आराम करने के लिए लौटे। डॉक्टरों ने कहा था कि उन्हें पूरी तरह ठीक होने में कम से कम दो महीने लग सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *