धमतरी| नेशनल हाईवे किनारे नाला का निर्माण किया जा रहा है। शहर के सोरिद वार्ड में सोरिद पुल से नाला बन रहा है। वर्तमान में काम जारी है। नाला के ऊपर से आने-जाने के लिए ढलाई की गई है, जिसकी ऊंचाई अधिक है। इसके एक छोर में सीमेंट लगाया गया है, जबकि दूसरे छोर में मिट्टी डाल दी है। बीते दिनों बारिश से यहां पानी भर गया। अब कीचड़ हो गया है। इस स्थान पर सीमेंट डालकर मरम्मत करने की मांग की गई है। – सोरिद वार्ड निवासी राधे साहू की रिपोर्ट


