पांचवीं बोर्ड की परीक्षा हुई शुरू:सवाई माधोपुर में 266 परीक्षा केंद्रों पर 26811 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड, उत्साहित दिखे बच्चे

सवाई माधोपुर जिले में पांचवीं बोर्ड की परीक्षा सोमवार से शुरू हो चुकी है। यह परीक्षा सरकारी स्कूलों में आयोजित हो रही है। जहां प्राइवेट स्कूलों के विद्यार्थी भी सरकारी स्कूलों में परीक्षा देने आए है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सवाई माधोपुर की ओर से रविवार को ही प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन (कक्षा 5) को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई। जिसके बाद यह परीक्षा शुरू हुई है। जिले में इसके लिए 266 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इस परीक्षा में 26,811 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे है। जिसमें 12,856 परीक्षार्थी सरकारी स्कूल और 13,955 परीक्षार्थी प्राइवेट स्कूलों में रजिस्टर्ड है। जिले अवैध नकल रोकने के लिए 4 फ्लाइंग टीम गठित की गई है, जो परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों की निगरानी करेगी। अलग से नहीं मिलेगी कॉपी
परीक्षा में विद्यार्थियों को एक बुकलेट दी जाएगी। अलग से उत्तर पुस्तिका नहीं मिलेगी। इसी बुकलेट में हिन्दी व अंग्रेजी में प्रश्न लिखे होंगे। दोनों माध्यम के विद्यार्थियों को वहीं पर अपना जवाब लिखना होगा। प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिका अलग-अलग नहीं दिए जाएंगे। आज अंग्रेजी पेपर से शुरू हुए पेपर 17 अप्रैल को समाप्त होंगे। अभिभावक और स्कूल टीचर देते दिखे गाइडेंस
परीक्षा केंद्रों पर नन्हें-मुन्ने बच्चे बोर्ड परीक्षा को लेकर खासे उत्साहित दिखाई दिए। इस दौरान कुछ बच्चों में डर भी देखा गया। जिन्हें अभिभावक और स्कूल टीचर गाइडेंस देते दिखे। इस दौरान परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र भी देखते दिखे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *