बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत:सिलीसेढ़ तिराहा पर दो बाइकों की टक्कर

अकबरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिलीसेढ़ तिराहा के पास दो बाइक की भिड़ंत में 31 साल के युवक की मौत हो गई। मृतक राजू पुत्र जगराम गुजर निवासी भावली, थाना नगर डीग है।
हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश ने बताया कि राजू रविवार देर शाम बाइक से सिलीसेढ़ की ओर जा रहा था। तभी सिलीसेढ़ तिराहा के पास एक अज्ञात बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना परिजनों को दी गई। जिसके बाद उन्होंने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने परिजनों की लिखित शिकायत दी है। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *