चित्तौड़गढ़ में गर्मी और तपन बढ़ी:तेज धूप से तापमान में आया उछाल, हीट वेव चलने की संभावना

चित्तौड़गढ़ में लगातार तापमान बढ़ता जा रहा है। रात के पारे में 4.7 डिग्री उछाल आया है। न्यूनतम तापमान अब 18.7 डिग्री से बढ़कर 23.4 डिग्री पर आ गया है। वहीं, अधिकतम तापमान भी 43 डिग्री पार कर चुका है।
मौसम विभाग के अनुसार, चित्तौड़गढ़ में 9 अप्रैल तक हीट वेव चलने की संभावना है। जबकि 10 और 11 अप्रैल को राजस्थान में एक्टिव हो रहे वेस्टर्न डिस्टरबेंस का प्रभाव भी चित्तौड़गढ़ में देखने को मिल सकता है। फिलहाल गर्मी और तपन से लोगों को कोई भी राहत नहीं मिलेगी। येलो अलर्ट जारी किया
इस साल चित्तौड़गढ़ में मार्च अप्रैल से ही तेज गर्मी देखने को मिल रही है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग ने हीट वेव को लेकर चित्तौड़गढ़ जिले को येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में गर्मी और ज्यादा बढ़ेगी। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 4.7 डिग्री और अधिकतम तापमान में 1.9 डिग्री का उछाल आया है। रविवार को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अब सुबह से ही तेज धूप के साथ-साथ तेज गर्मी का एहसास शुरू हो जाता है। दोपहर होते-होते तपन भी बढ़ने लगती है। इसके चलते लोगों का अब घर से निकलना भी दूभर हो गया है। हीट वेव चलने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार चित्तौड़गढ़ में 7 से 9 अप्रैल तक हीट वेव चलने की संभावना है। जिसके कारण लोगों को परेशानी भी होगी। इन 3 दिनों में तापमान और ज्यादा बढ़ सकता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अप्रैल महीने में ही अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। वही राजस्थान के कुछ हिस्सों में 10 और 11 अप्रैल को एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने जा रहा है जिसके कारण बारिश होने की संभावना है। इसका असर जिले में भी पड़ सकता है। इसके कारण टेंपरेचर डाउन भी हो सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *