अपहरण और ज्यादती का आरोपी गिरफ्तार:6 साल से फरार चल रहा था, पुलिस ने 15 हजार का इनाम घोषित किया, गुजरात से आरोपी को गिरफ्तार किया

जिले के महिला थाना पुलिस ने 6 साल बाद अपहरण व बलात्कार के केस फरार चल रहे इनामी अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। आरोपी कृष्णा उर्फ दिनेश पुत्र चतरा निवासी सिंघाडो का पाडला को हिम्मतनगर से गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी खुशबू ने बताया कि आरोपी कृष्णा पर पुलिस ने 15 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। वो सालों से फरार चल रहा था। हाल ही में एसपी हर्षवर्धन अगरवाला ने सभी थानों में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे, खासतौर पर इनामी आरोपी। इसी निर्देश की पालना में टीम का गठन किया और आरोपी कृष्णा की तलाश शुरू की। उसके परिजन, मित्रों सहित टेक्निकल सपोर्ट लेते हुए जांच शुरू की। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि वो गुजरात के जेठीपुरा गांव में रह रहा है। ऐसे में तत्काल टीम वहां पहुंची और उसे गिरफ्तार कर बांसवाड़ा थाने लाए, जहां कोर्ट में पेशकर रिमांड मांगी गई है। एसआई खुशबू ने बताया कि कृष्णा 2019 में सदर थाना क्षेत्र के तलवाड़ा से लड़की का अपहरण कर ले गया था। उसके बाद वो उसे लेकर गुजरात अहमदाबाद चला गया। करीब डेढ़ माह तक उसे अपने साथ रखा और उसके साथ ज्यादती करता रहा। जैसे तैसे कर लड़की उसके चंगुल से बाहर निकली और सीधे अपने घर पहुंची जहां उसने अपने परिजनों को पूरी घटना बताई और उन्होंने प्रकरण दर्ज कराया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *