5 बड़ी गिरावट से रिकवरी में ढाई-महीने से ढाई-साल लगे:हर्षद मेहता से लेकर NDA की हार तक, कब-कब डूबा और कैसे उबरा शेयर बाजार

बात 2004 की है, देशभर में माहौल था कि अटल बिहारी बाजपेयी के नेतृत्व में NDA लोकसभा चुनाव 2004 जीत रही है। लेकिन रिजल्ट उम्मीद के उलट रहा और NDA चुनाव हार गया। इस अप्रत्याशित हार से राजनीतिक अनिश्चितता और घबराहट में बिकवाली हुई और 17 मई 2004 को बाजार 16% गिर गया। यह बाजार में किसी एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। दूसरी सबसे बड़ी गिरावट (13%) 23 मार्च 2020 को आई। तब दुनियाभर में कोरोना महामारी का डर था। सरकार ने देश में महामारी की आशंकाओं के बीच लॉकडाउन की घोषणा कर दी। हालांकि, हर बड़ी गिरावट के बाद भारत का शेयर बाजार संभला है। इसमें कभी कम तो कभी ज्यादा समय लगा है। पिछली 5 बड़ी गिरावट से रिकवरी में ढाई-महीने से ढाई-साल लगे हैं। इस स्टोरी में बाजार की 5 बड़ी गिरावट और रिकवरी के बारे में बता रहे हैं… 1. 17 मई 2004 को 16% गिरा, ढाई महीने में रिकवर हुआ 2. 23 मार्च 2020 को 13.15% गिरा, 8 महीने में रिकवर हुआ 3. 28 अप्रैल 1992 को 12.77% गिरा, 16 महीने में रिकवर हुआ 4. 24 अक्टूबर 2008 को 10.95% गिरा, 22 महीने में रिकवर हुआ 5. 21 जनवरी 2008 को 7% गिरा, 22 महीने में रिकवर हुआ

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *