छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में 5 महिला नक्सलियों ने हथियार के साथ सरेंडर किया है। सभी माओवादियों पर 1-1 लाख रुपए का इनाम घोषित है। साल 2025 में अब तक 87 बड़े-छोटे कैडर के माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। जानकारी के मुताबिक, यह सभी महिला नक्सली माड़ डिवीजन कुतुल-नेलनार-परलकोट एरिया कमेटी के हैं। आत्मसमर्पण करने पर सभी को प्रोत्साहन राशि 25 हजार रुपए का चेक दिया गया। उन्हें नक्सल उन्मूलन नीति के तहत मिलने वाली सभी तरह की सुविधाएं दी जाएगी। इन नक्सलियों ने किया सरेंडर, सभी 1-1 लाख इनामी


