15 घंटे में 4 हादसों में 2 की मौत, 3 घायल, सभी मामले दर्ज हुए

भास्कर न्यूज | धमतरी बीते 15 घंटे में 4 हादसे हुए। इनमें 2 लोगों की मौत हो गई। 3 लोग घायल हुए। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहली घटना शनिवार रात करीब 10.30 बजे दोनर-बोरसी पुल पर हुई। अर्जुनी पुलिस के अनुसार, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बोरसी निवासी देवेंद्र साहू (20) की मौत हो गई। वह कोकड़ी राइस मिल में काम करता था। काम के बाद घर आया था। फिर पड़ोसी से बाइक लेकर अपने दोस्त कौशल के साथ बारना जीजा के घर गया था। लौटते समय हादसा हुआ। बाइक पर पीछे बैठा सिवनीखुर्द निवासी कौशल गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही अर्जुनी थाना टीम और रक्तदान एम्बुलेंस सेवा संस्था के शिवा प्रधान, डुमन साहू मौके पर पहुंचे। दूसरी घटना रविवार दोपहर करीब 12 बजे बस्तर रोड पर निर्मल फ्यूल के पास हुई। भूसा से भरी ट्रक सीजी 24 एस-8226 खड़ी थी। धमतरी की ओर से आ रही मेटाडोर सीजी 04 एमवाई-8238, जो तेल से भरी थी, तेज रफ्तार में आकर खड़ी ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक ऊपर चढ़ गई। आगे बिजली पोल को तोड़ते हुए ट्रांसफार्मर में जा घुसी। हादसे के बाद तुरंत करंट सप्लाई बंद कर दी गई। वरना ट्रांसफार्मर ब्लास्ट हो सकता था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *