विश्व स्वास्थ्य दिवस पर नर्सिंग कॉलेज में किया योग:सहज योग के माध्यम से छात्रों को सिखाए स्वस्थ जीवन के गुर

जिला चिकित्सालय स्थित राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय एवं एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में विश्व स्वास्थ्य दिवस का विशेष आयोजन किया गया। सहज योग संस्थान के सहयोग से योग एवं ज्ञान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की गई। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. धीरज सैन ने इस वर्ष की थीम ‘स्वस्थ शुरुआत आशावान भविष्य’ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की समुचित देखभाल से लाखों जीवन बचाए जा सकते हैं। प्रधानाचार्य रतन लाल पाटीदार ने आधुनिक जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि युवाओं में बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं को ध्यान और योग से दूर किया जा सकता है। कार्यक्रम में सहज योग समिति प्रतापगढ़ के महेश, हनुमंत, सनत कुमार जोशी, मनोहर मालवीय ने सहज योग का प्रशिक्षण दिया कार्यक्रम का संचालन नर्सिंग ट्यूटर अर्जुन प्रजापत ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *