बूंदी में अवैध खनन रोकने के लिए विशेष अभियान:कलेक्टर ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, संवेदनशील क्षेत्रों में होगी कड़ी निगरानी

बूंदी में अवैध खनन को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी संबंधित विभागों की बैठक ली। कलेक्टर ने पुलिस, प्रशासन, वन, परिवहन और खनिज विभाग को आपसी समन्वय से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। संवेदनशील क्षेत्रों में कार्रवाई के दौरान पुलिस सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। अवैध खनन पर रोक के लिए चैक पोस्ट स्थापित किए जाएंगे। दोषियों पर अधिकतम जुर्माना लगाया जाएगा। उपखंड अधिकारियों को धारा 177 के तहत कार्रवाई के लिए लक्ष्य निर्धारित करने को कहा गया है। लाखेरी और केशवरायपाटन क्षेत्र में पुलिस और खनिज विभाग की टीम संयुक्त कार्रवाई करेगी। खनिज विभाग को संवेदनशील क्षेत्रों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा ने डाबी क्षेत्र में विशेष जांच के आदेश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुदर्शन सिंह तोमर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *