प्रतापगढ़ पुलिस ने एक घर से चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की गई पानी की मोटर और गेहूं के कट्टे भी बरामद कर लिए हैं। घटना 30 मार्च की है, जब नारायण दमामी के बेटे की शादी में पूरा परिवार बारात में गया हुआ था। घर पर केवल उनके रिश्तेदार मांगीलाल को छोड़ा गया था। मांगीलाल के सो जाने के बाद चोरों ने घर से करीब 1 क्विंटल 80 किलो गेहूं के तीन कट्टे, 20 कट्टे का त्रिपाल, हेलमेट और एक सिंगल फेस पानी की मोटर चुरा ली। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बसंल के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबतसिंह और पुलिस उप अधीक्षक नानालाल सालवी के मार्गदर्शन में थानाधिकारी मिश्रीलाल चौहान की टीम ने जांच शुरू की। आसूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बड़ीलांक के रहने वाले गोबरिया उर्फ गोविंद, प्रभुलाल और रमेश को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों से चोरी का सामान बरामद कर लिया गया है।


