जमशेदपुर में पति-पत्नी के झगड़े का दर्दनाक अंत:पत्नी की मौत के बाद पति ने घर के सामने दफनाया शव, हत्या का आरोप

पूर्वी सिंहभूम के बोड़ाम थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पगदा गांव में एक महिला का शव उसके पति ने घर के सामने दफना दिया। मृतका की पहचान मिथिला सबर (30) के रूप में हुई है। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को कब्र से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मृतका के पति चूना सबर (32) पर हत्या का आरोप है। ग्रामीणों के अनुसार, चूना अक्सर शराब के नशे में पत्नी से मारपीट करता था। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। कुछ समय पहले मायके से लौटी थी महिला आरोपी पति का दावा है कि उसकी पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या की है। मृतका के दो बच्चे हैं। एक की उम्र 5 साल और दूसरे की 7 साल है। मां की मौत और पिता की गिरफ्तारी की आशंका से बच्चों के भविष्य को लेकर गांव में चिंता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मिथिला का मायका पटमदा के श्रीरामपुर गांव में है। वह कुछ समय पहले मायके से लौटी थी। इसके बाद से पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट सीओ रंजीत रंजन और बीडीओ किकू महतो की उपस्थिति में शव को निकाला गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *