जमशेदपुर में महावीर झंडा विसर्जन के दौरान हादसा:हाई टेंशन तार की चपेट में आने से 5 लोग झुलसे, एक की हालत गंभीर

जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में महावीर झंडा विसर्जन जुलूस के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ। यशोदा नगर शारदा राम बजरंग अखाड़े का महावीरी झंडा हाई टेंशन तार से टकरा गया। इस हादसे में करंट लगने से 5 लोग झुलस गए। सभी घायलों को तुरंत टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया। घायलों में से पप्पू शर्मा की स्थिति नाजुक होने के कारण उन्हें टाटा मुख्य अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य चार घायल विजय कुमार दे, शमी कुमार प्रसाद, संजय कुमार सिंह और प्रदीप वर्मा का इलाज टाटा मोटर्स अस्पताल में चल रहा है। झंडा को खड़ा करने के दौरान हुआ हादसा दरअसल, शाम में महावीर झंडा विसर्जन जुलूस निकाला गया। मंदिर से महज 500 मीटर की दूरी पर बड़े झंडे को खड़ा किया जा रहा था। यहां हर साल झंडे को खड़ा किया जाता है। इसी दौरान झंडे का ऊपरी हिस्सा ऊपर से गुजरे हाई टेंशन तार से सट गया और झंडा पकड़े लाेगों को बिजली का जोर का झटका लगा। झंडा को पकड़े पांचों लाेग जमीन पर गिर गए। इसके बाद अखाड़ा में शामिल अन्य लोगों ने उन्हें उठाकर अस्पताल पहुंचाया। हाई टेंशन तार को हटाने की मांग कर थे मांग स्थानीय निवासियों ने बताया कि वे लंबे समय से प्रशासन से इलाके में मौजूद हाई टेंशन तार को हटाने की मांग कर रहे थे। प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इस घटना के बाद लोगों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है। प्रशासनिक स्तर पर भी घटना की समीक्षा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासनिक स्तर पर भी घटना की समीक्षा की जा रही है। स्थानीय लोगों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *