अबोहर में दो बच्चों के पिता की हादसे में मौत:बाइक पर लौट रहा था घर, तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर

अबोहर में सीतो गुन्नों क्षेत्र में एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें खेत से घर लौट रहे 45 वर्षीय किसान आनंद कुमार की एक तेज रफ्तार वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। घटना आज (सोमवार) दोपहर की है। किसान आनंद कुमार बाइक पर सवार होकर खेत से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस और एसएसएफ की टीम की मदद से घायल आनंद को सीतो अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें अबोहर के सिविल अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर अंजलि ने भी उन्हें रेफर किया, लेकिन इससे पहले कि उन्हें दूसरे अस्पताल ले जाया जाता, उनकी मौत हो गई। मृतक आनंद कुमार सीतो गुन्नों के रहने वाले थे और खेती का काम करते थे। वह दो बच्चों के पिता थे। फिलहाल उनके शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *