छत्तीसगढ़ से गुजरात जाने वाली 10 ट्रेनों का स्टॉपेज बदला:3 अप्रैल से उधना स्टेशन पर रुकेंगी ट्रेनें,सूरत स्टेशन के डेवलपमेंट के चलते लिया फैसला

छत्तीसगढ़ से होकर गुजरात जाने वाली 10 ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। आठ ट्रेनें गंतव्य से पहले ही उधना स्टेशन पर ही समाप्त कर दी जाएगी और वहीं दो ट्रेनें उधना रेलवे स्टेशन से शुरू की जाएगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम रेलवे मुंबई मंडल के सूरत स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों के कारण बिलासपुर जोन की 10 ट्रेनों के ठहराव में बदलाव किया गया है। वहीं स्टॉपेज से पहले ट्रेनों के ठहराव से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उधना स्टेशन से प्रारंभ और समाप्त होने वाली गाड़ियां इस प्रकार हैं- इन ट्रेनों का स्टॉपेज अब उधना – 3 अप्रैल से, आगामी आदेश तक, अहमदाबाद से चलने वाली गाड़ी संख्या 12833 (अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस) – 3 अप्रैल से, आगामी आदेश तक, पोरबंदर से चलने वाली गाड़ी संख्या 12905 (पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस) – 6 अप्रैल से, आगामी आदेश तक, ओखा से चलने वाली गाड़ी संख्या 22905 (ओखा-शालीमार एक्सप्रेस) – 4 अप्रैल से, आगामी आदेश तक, पोरबंदर से चलने वाली गाड़ी संख्या 12949 (पोरबंदर-संतरागाछी एक्सप्रेस) – 4 अप्रैल से, आगामी आदेश तक, शालीमार से चलने वाली गाड़ी संख्या 12906 (शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस) – 8 अप्रैल से, आगामी आदेश तक, शालीमार से चलने वाली गाड़ी संख्या 22906 (शालीमार-ओखा एक्सप्रेस) – 6 अप्रैल से, आगामी आदेश तक, सांतरागाछी से चलने वाली गाड़ी संख्या 12950 (सांतरागाछी-पोरबंदर एक्सप्रेस) – 3 अप्रैल से, आगामी आदेश तक, हावड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 12834 (हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस) अब सूरत स्टेशन के बजाय उधना स्टेशन पर रुकेगी। इसका उधना स्टेशन पर आगमन समय 07:39 बजे होगा, और यह 07:45 बजे रवाना होगी। ये ट्रेनें उधना से प्रारंभ होंगी – 7 अप्रैल से, आगामी आदेश तक, गाड़ी संख्या 13426 (सूरत-मालदा टाउन साप्ताहिक एक्सप्रेस) अब सूरत स्टेशन के बजाय उधना स्टेशन से रवाना होगी। – 5 अप्रैल से, आगामी आदेश तक, मालदा टाउन से चलने वाली गाड़ी संख्या 13425 (मालदा टाउन-सूरत साप्ताहिक एक्सप्रेस) अब उधना स्टेशन पर समाप्त होगी। ……………………………………….. इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनें कैंसिल:MP-UP, महाराष्ट्र, गुजरात जाने वाले यात्री परेशान होंगे, 23 अप्रैल से 6 मई तक नहीं चलेंगी गाड़ियां छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनों को फिर कैंसिल कर दिया गया है। ये गाड़ियां 23 अप्रैल से 6 मई तक तक अलग-अलग दिनों में नहीं चलेंगी। इसके अलावा, 6 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है और 28 ट्रेनों के आखिरी स्टेशन को बदला गया है। इसके चलते मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान समेत दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *