लाहौल में नदी किनारे जाने वाले सैलानियों पर होगी सख्ती:फोटोग्राफी करने पर 5 हजार का जुर्माना, चेतावनी बोर्ड लगाए

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के लाहौल स्पीति पुलिस ने नदी-नालों के पास जाने वाले पर्यटकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का फैसला किया है। पुलिस की चेतावनी की अनदेखी करने वाले सैलानियों पर हिमाचल प्रदेश पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। सभी पर्यटन स्थलों पर लगाए बोर्ड डीएसपी केलांग राज कुमार ने बताया कि नदी के किनारों पर जाकर फोटोग्राफी करने वालों पर 5 हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया जाएगा। पुलिस लगातार पर्यटकों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दे रही है। अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल पर पर्यटकों को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी जाती है। सभी पर्यटन स्थलों पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। फिर भी कुछ पर्यटक इन्हें नजरअंदाज कर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। बर्फीली वादियों का सुरक्षित आनंद ले सकेंगे हाल ही में दो पर्यटक चंद्रा नदी में बह गए। एक का शव मिल चुका है, दूसरे की तलाश जारी है। डीएसपी ने कहा कि पुलिस नियमित रूप से दुर्घटना संभावित क्षेत्रों के बारे में एडवाइजरी जारी करती है। अब नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इससे पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और वे लाहौल स्पीति की बर्फीली वादियों का सुरक्षित आनंद ले सकेंगे। पहले भी जान गंवा चुके पर्यटक गौरतलब है कि गत वर्ष भी चंद्रा नदी में दो पर्यटक फोटोग्राफी के चक्कर में अपनी जान गंवा चुके हैं। लाहौल के सिस्सू के बहने वाली चंद्रा नदी का बहाव काफी तेज है। पर्यटक इसकी चपेट में आने से बर्फीले पानी में संभल नहीं पाता है।जैसे जैसे गर्मी बढ़ती जाएगी ,लाहौल में बहने वाली चंद्रा नदी में पानी बढ़ता जाएगा। लाहौल घाटी में अधिकतर हिमखंड होने से गर्मियों में बर्फ तेजी से पिघलता है। जिससे नदी का पानी बढ़ने से बहाव तेज होता जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *