ग्वालियर में फर्जी अनुबंध पर जमीन बेचने का बनाया दबाव:महिला की शिकायत पर 5 पर केस दर्ज, आरोपियों की तलाश में दबिश जारी

ग्वालियर में अलग-अलग तरीके से लोगों के साथ ठगी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। ऐसे ही एक ठगी के मामले में पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर फर्जी पांच ठगों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया है। आरोपियों फर्जी अनुबंध के आधार पर महिला पर रजिस्ट्री कराने का दबाव बना रहे थे। जिसकी शिकायत पीड़ित ने थाने पहुंचकर की थी, उसी शिकायत और जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। फिलहाल सभी आरोपी अभी फरार है जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके संबंधित ठिकानों पर दबिश दे रही है। 6 बीघा जमीन का बना लिया फर्जी अनुबंध मुरार थाना प्रभारी मदन मोहन मालवीय ने बताया कि कल्पना नगर मुरार निवासी प्रीति गर्ग ने शिकायत की थी। बताया था कि उसकी सुनारपुरा में 6 बीघा 10 बिस्वा जमीन है। कुछ समय पहले प्रकाश छारी पुत्र शिवनाथ छारी, हेमंत छारी, जितेंद्र नागपाल पुत्र मोहन नागपाल निवासी खेरिया मोदी बिजौली, गोपाल सिंह राणा पुत्र राम सिंह राणा निवासी सुनारपुरा और यशवंत सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह परमार निवासी एसएलपी कॉलेज के पास ने मेरी जमीन का फर्जी अनुबंध बनाकर सौदा करने के लिए दबाव बनााया। शिकायत की जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *