रायगढ़ में अदाणी फाउंडेशन का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स उद्घाटन:ग्रामीण बालिकाओं को मिलेगा कबड्डी प्रशिक्षण, 17 गांवों की 50 लड़कियां ले रहीं प्रशिक्षण

रायगढ़ जिले के पुसौर ब्लॉक स्थित ग्राम बड़े भंडार में अदाणी फाउंडेशन द्वारा नव-निर्मित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और कबड्डी प्रशिक्षण शेड का उद्घाटन शनिवार को किया गया। यह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स अदाणी पॉवर लिमिटेड (एपीएल), रायगढ़ के सामाजिक सरोकारों के तहत तैयार किया गया है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र की ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देना और उन्हें खेल प्रशिक्षण में सहयोग प्रदान करना है। यह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स विशेष रूप से बालिकाओं के खेल के प्रति उत्साह को बढ़ाने और उन्हें सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके अतिरिक्त, इस प्रशिक्षण शेड में आधुनिक जिम उपकरण भी लगाए गए हैं, ताकि खिलाड़ियों की व्यायाम संबंधित जरूरतों को पूरा किया जा सके। ग्रामीण बालिकाओं का राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन अदाणी पॉवर, रायगढ़ ने अक्टूबर 2022 में क्षेत्र की बालिकाओं को कबड्डी प्रशिक्षण देने की शुरुआत की थी। इस पहल के परिणामस्वरूप, वर्ष 2024-25 में 8 बालिकाओं का चयन छत्तीसगढ़ राज्य जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ। इनमें से कु. सानिया यादव का चयन 34वीं सब जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता (गया, बिहार) में हुआ, जहाँ उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व कर जिले का गौरव बढ़ाया। वर्तमान में, अदाणी पॉवर, रायगढ़ के आसपास के 17 गाँवों से 50 बालिकाएँ तीन अनुभवी कोचों से कबड्डी प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। ये खिलाड़ी अब इस कबड्डी शेड में नियमित रूप से प्रशिक्षण लेंगी, जहाँ उन्हें तकनीकी कौशल और मानसिक दृढ़ता के साथ-साथ आधुनिक उपकरणों से भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे उनकी खेल क्षमता में निरंतर सुधार होगा और यह पहल ग्रामीण खेलों के विकास में प्रेरणास्त्रोत बनेगी। ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने की सराहनीय पहल स्थानीय ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने अदाणी फाउंडेशन की इस पहल की सराहना की है। उनका मानना है कि यह कबड्डी शेड क्षेत्र की बेटियों के लिए खेल और आत्मनिर्भरता का केंद्र बनकर उभरेगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की छुपी हुई प्रतिभाओं को पहचान मिल सकेगी। अदाणी समूह और अदाणी फाउंडेशन रायगढ़ जिले के पुसौर और तमनार प्रखंड में सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) के तहत विभिन्न गतिविधियाँ चला रहे हैं, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, आजीविका उन्नयन और ढांचागत विकास जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। इसके अलावा, खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए तीरंदाजी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *