उसलापुर आरपीएफ चौकी अब बनी थाना:बिलासपुर मंडल में यात्री सुरक्षा बढ़ाने के लिए बल की संख्या भी बढ़ाई

बिलासपुर मंडल के उसलापुर स्टेशन की आरपीएफ चौकी को थाने का दर्जा मिल गया है। यह निर्णय महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, बिलासपुर ने लिया है। नया आदेश 1 अप्रैल से लागू हो गया है। मंडल रेल प्रबंधक राजमल खोईवाल ने कहा कि इस फैसले से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। यात्रियों का सुरक्षित यात्रा में विश्वास बढ़ेगा। अपराधों पर भी बेहतर नियंत्रण होगा। उसलापुर स्टेशन सीआईसी रेलखंड का एक महत्वपूर्ण स्टेशन है। यहां से कई यात्री और मालगाड़ियां गुजरती हैं। पहले यह चौकी बिलासपुर पोस्ट के अधीन थी। नए थाने से रात में चलने वाली गाड़ियों की होगी जांच नए थाने में थाना प्रभारी निरीक्षक और उपनिरीक्षकों की नियुक्ति की गई है। अधिक बल कर्मियों को भी तैनात किया गया है। ये कर्मी स्टेशन प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी करेंगे। साथ ही रात में चलने वाली महत्वपूर्ण गाड़ियों की जांच भी करेंगे। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत आरपीएफ को दें। रेल प्रशासन का कहना है कि इससे अपराधों की रोकथाम होगी और मामलों की जांच तेजी से हो सकेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *