कैंचियां में 400 केवी का जीएसएस बनेगा: नागर:मंत्री ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा, गर्मी में निर्बाध बिजली की तैयारी

ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर सोमवार को दो दिवसीय हनुमानगढ़ दौरे पर पहुंचे। श्रीगंगानगर से हनुमानगढ़ सर्किट हाउस पहुंचने के बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री नागर ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, लोड एक्सटेंशन और कृषि कनेक्शन सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राज्य में बिजली की पर्याप्त उपलब्धता है। गर्मी के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए अभियंताओं को आवश्यक मरम्मत कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। राज्य सरकार ने कैंचियां में 400 केवी के जीएसएस का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। यह राजस्थान में स्वीकृत एकमात्र 400 केवी का जीएसएस है। इससे क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता की निरंतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी। मंत्री ने समय पर काम न करने वाले वेंडर्स पर पैनल्टी लगाने और उन्हें नए कार्य न देने के निर्देश दिए। बैठक में हनुमानगढ़ विधायक गणेशराज बंसल, संगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया, पूर्व विधायक गुरदीप शाहपिनी, धर्मेंद्र मोची और ऊर्जा विभाग के मुख्य अभियंता के के कस्वां सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री नागर मंगलवार को दोपहर 2 बजे लखूवाली हेलीपैड से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *