जयपुर में एसीबी ने कॉलेज प्रिंसिपल को अरेस्ट किया:25 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा, स्टूडेंट से प्रजेंट दिखाने के बदले मांगी थी घूस

जयपुर में एसीबी ने एक कॉलेज प्रिंसिपल को सोमवार शाम अरेस्ट किया है। एसीबी टीम ने 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते आरोपी प्रिंसिपल को पकड़ा है। पीरियड व सिलेबस में प्रजेंट दिखाने के बदले स्टूडेंट से रिश्वत की डिमांड की गई थी। हाजिरी लगाने के लिए मांगे थे 30 हजार एसीबी ने बताया- सांगानेर तहसील के बीलवा में गौरव टीटी कॉलेज है। कॉलेज में स्टडी करने वाले बीएड फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट ने एसीबी में शिकायत दी। शिकायत में बताया- अबसेंट पीरियड में प्रजेंट व बीएड के शेष सिलेबस में प्रजेंट दिखाने के एवज में प्रिंसिपल लोकेंद्र सिंह रिश्वत के 30 हजार रुपए मांग रहे हैं। रकम देने के लिए उसके बार-बार टार्चर किया जा रहा है। एसीबी के परिवादी की शिकायत पर 2 अप्रैल को सत्यापन करने पर सही पाया गया। 25 हजार लेते दबोचा एसीबी ने ट्रेप का आयोजन कर सोमवार शाम आरोपी प्रिंसिपल लोकेंद्र सिंह के पास परिवादी स्टूडेंट को भेजा। स्टूडेंट से रिश्वत के 25 हजार रुपए लेकर आरोपी प्रिंसिपल लोकेंद्र सिंह को रंगे हाथों धर-दबोचा। अरेस्ट आरोपी लोकेंद्र सिंह बीलवा सांगानेर के सिद्धार्थ कॉलेज ऑफ एजुकेशन का प्रिंसिपल है। जिसके बाद गौरव टीटी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर विकास कुमार मीणा के कॉलेज छोड़कर चले जाने के कारण कॉलेज के प्रिंसिपल का प्रभार है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *