BJP मंडल अध्यक्ष पर हमला, गर्दन-रीढ़ की हड्डी टूटी:पड़ोसी से चल रहा प्रॉपर्टी विवाद, सिर में गहरी चोट के कारण ICU में भर्ती, हालत नाजुक

प्रॉपर्टी विवाद में भरतपुर के सर्राफा व्यापारी और भाजपा मंडल अध्यक्ष ऋषभ बंसल पर जानलेवा हमला हुआ है। उनकी हालत गंभीर है। आरोप है कि पड़ोस के घर की छत पर से उनके सिर पर पत्थर फेंक दिया। इससे उनके सिर पर गहरी चोट लगी, गर्दन और रीढ़ की हड्‌डी टूट गई। गंभीर हालत में उन्हें जयपुर रेफर किया गया। मामला भरतपुर के कोतवाली इलाके का है। मुखर्जी मंडल के अध्यक्ष हैं बंसल
भाजपा के मुखर्जी मंडल के अध्यक्ष ऋषभ बंसल (40) के साथ यह घटना रविवार को पुरोहित मोहल्ले में हुई। ऋषभ सर्राफा कारोबार से भी जुड़े हैं। ऋषभ बंसल के दोस्त और नगर निगम के पार्षद नरेश कुमार जाटव ने बताया- ऋषभ के भतीजे गौरव ने पुरोहित मोहल्ले में कुछ दिन पहले 20 लाख में एक मकान खरीदा था। पड़ोस में रहने वाले परिवार ने दावा किया कि मकान के बरामदे में हमारा भी हिस्सा है। रविवार दोपहर को भी पड़ोसी बरामदे को लेकर विवाद कर रहे थे। पड़ोसी कपड़ा व्यवसायी हैं। पड़ोसी और इस घर की दीवार एक ही है। नीचे बात कर रहे थे, ऊपर से पत्थर दे मारा
पार्षद नरेश कुमार जाटव का आरोप है कि ऋषभ बंसल रविवार को मेरे साथ पड़ोसी से बात करने गए थे। ऋषभ पड़ोसी से बात ही कर रहे थे कि उसके परिवार के लोगों ने छत से ऋषभ के सिर पर पत्थर दे मारा। वे वहीं गिर गए और लहूलुहान हो गए। उस वक्त मैं मकान के बाहर खड़ा था। धमाके और ऋषभ के चिल्लाने की आवाज सुनी तो अंदर भागा। ऋषभ के सिर से बहुत खून बह रहा था। मैं ऋषभ को लेकर तुरंत आरबीएम हॉस्पिटल पहुंचा। वहां से उसे जयपुर रेफर कर दिया गया। जयपुर में सीके बिरला हॉस्पिटल में उसे एडमिट किया गया है। डॉक्टर का कहना है कि सिर में गंभीर चोटें आई हैं। ऋषभ के गर्दन और रीढ़ की हड्डी टूट गई है। कोतवाली थाना अधिकारी विनोद मीणा ने बताया- घटना की जानकारी मिली है। जिस मकान में घटना हुई, उसे सील कर दिया गया है। ऋषभ के परिवार वालों से FIR देने को कहा है। आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पार्षद ने कहा- आज FIR कराएंगे
पार्षद नरेश कुमार जाटव ने कहा- कल (रविवार) हम FIR नहीं करा पाए थे। ऋषभ की हालत बहुत नाजुक है। आज ऋषभ की हालत स्टेबल हुआ तो हमलोग जयपुर से भरतपुर आए हैं। परिवार वालों से बात करके आज ही FIR के लिए शिकायत देंगे। भाई ने कहा- पड़ोसी से हमारी कोई रंजिश नहीं
ऋषभ के बड़े भाई राजकुमार बंसल ने बताया- ऋषभ जयपुर में वेंटिलेटर पर है। पड़ोसी से हमारी कोई रंजिश नहीं है। मकान के चौक या बरामदे को लेकर कोई चर्चा करने के लिए पड़ोसी ने बुलाया था। पड़ोसी के परिवार वालों ने मिलकर ऋषभ पर सरिया-डंडों से हमला कर दिया। घटना से जुड़ीं तस्वीरें..

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *