विदिशा में 200 बीघा गेहूं की फसल जली:सगोदा गांव के खेत में लगी आग; जान जोखिम में डालकर बुझाते दिखे किसान

विदिशा के सगोदा गांव में अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने आसपास के खेतों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना मिलते ही आसपास के किसान मौके पर पहुंचे। उन्होंने जान जोखिम में डालकर आग को फैलने से रोकने की कोशिश की। फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक आग कई किसानों की फसल को नष्ट कर चुकी थी। पाटनी परिवार की 80 बीघा जमीन में खड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह जल गई। विवेक जैन, सुजा जैन, बंशी, महताब सहित 8-10 किसानों के खेतों में भी नुकसान हुआ। 200 बीघा फसल जलकर राख तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। किसान सोमिल पाटनी ने बताया कि इस आगजनी में कुल 200 बीघा की फसल जलकर राख हो गई। लगभग 2000 बोरा गेहूं जल गया। किसानों को करीब 55 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *