लुधियाना| चंडीगढ़ रोड कोहाड़ा चौंक के समीप नवनिर्मित श्री खाटू श्याम मंदिर में साप्ताहिक श्री श्याम संकीर्तन ट्रस्टी प्रदीप मित्तल, संदीप अग्रवाल, एलआर मित्तल, अनिल मित्तल की अध्यक्षता में करवाया गया। संकीर्तन में ममता चिरकसल, तृप्ति लाडला द्वारा श्याम बाबा का गुणगान किया गया। इस मौके प्रदीप मित्तल ने बताया कि 8 अप्रैल को एकादशी पर विशाल श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन सायं 7 बजे मंदिर परिसर में किया जाएगा। इसमे विशेष रूप से वृंदावन धाम से दीदी मीनू शर्मा द्वारा श्याम बाबा का गुणगान किया जायेगा। इस मौके राजेश सियाद, धन सिंह चौधरी, नरेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अतुल वालिया, संदीप गोयल, चंद्रेश भारद्वाज, श्रवण शर्मा, रवि अग्रवाल, जसविंदर तगड़ आदि उपस्थित थे।


