दूसरे राज्य की संगत ने भी हाजिरी लगाई

लुधियाना| संत तुलसीदास महाराज और गुरु तरसेम लाल महाराज की अपार कृपा से बाबा बालक नाथ जी के चेत्र मास को लेकर दुगरी स्थित मंदिर अमर सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ जी के संस्थापक भक्त विजय कपूर की अध्यक्षता में विशाल शुक्राना चौकी का आयोजन कुंदनपुरी में किया गया। चौंकी में गुरु कृपा सेवा मंडल ने बाबा जी की महिमा का गुणगान करते हुए मधुर भजन प्रस्तुत कर संगत को भाव विभोर किया। चौंकी में श्री 1008 मनोज गिरी महाराज, बाबा मीना शाह, इंदु माता, विमल महिंद्रू, अविनाश सिक्का, मंजू सिक्का, पार्षद सुमन वर्मा, राजेश विग ने भाग लिया। सेवक जगमोहन ओबरॉय ने बताया कि चौंकी में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल से श्रद्धालुओं ने आकर आशीर्वाद लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *