लुधियाना| गिल परिवार की ओर से श्री शिव दुर्गा मंदिर में श्रीमद् देवी भागवत कथा के पहले दिन सर्वप्रथम गिल परिवार की ओर से विधिवत पूजन किया गया। कथा व्यास परजीत गिल ने कथा का पारायण करते कहा गोपियों ने श्री कृष्ण को पति के रूप में पाने की कामना की तो उन्हें मां कात्यायनी देवी की पूजा करने को कहा गया था। कलयुग में यदि आप मां भगवती की पूरे भाव सहित पूजा करेंगे तो तत्काल मनोकामना सिद्ध होगी। मनुष्य भक्ति तो करता है लेकिन श्रद्धा ना हो तो वह भक्ति निष्फल है। इस अवसर पर अशोक सरीन, चन्नी गिल, राजू थापर, सोनू सिदाना, प्रभात शुक्ला, वीना बग्गा और श्रद्धालु मौजूद रहे।


