पंजाब भर के आरटीए और ड्राइविंग टेस्ट सेंटरों पर छापेमारी , 24 गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्यभर के आरटीए दफ्तरों और ड्राइविंग टेस्ट सेंटरों पर अचानक छापेमारी की। इस दौरान 24 लोगों को रिश्वतखोरी और गड़बड़ियों के आरोप में गिरफ्तार किया गया। कुल 16 एफआईआर दर्ज की गईं। एजेंटों से 40,900 रुपए जब्त किए गए। ये लोग ड्राइविंग लाइसेंस, टेस्ट और अन्य सेवाओं के बदले लोगों से अवैध वसूली कर रहे थे। आरटीए दफ्तरों और टेस्ट सेंटरों में विजिलेंस की एक साथ की गई यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। टेस्ट दिए बिना ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया में कथित भ्रष्टाचार की फीडबैक के मद्देनजर विजिलेंस विभाग की टीमों ने सोमवार को पटियाला, पठानकोट, बरनाला, जालंधर, अमृतसर, तरनतारन, लुधियाना, बठिंडा, संगरूर, नवांशहर, पठानकोट, बरनाला, मुक्तसर, फिरोजपुर, होशियारपुर, फाजिल्का (अबोहर) जिले में छापेमारी की। यह छापेमारी दोपहर 11 बजे से शुरू हुई जोकि कई जिलों में रात 9 बजे तक चली। विजिलेंस की अलग-अलग टीमों ने आरटीए दफ्तरों में रिकॉर्ड खंगाला व कई जिलों का रिकॉर्ड भी अपने कब्जे में ले लिया। विजिलेंस के मुताबिक यह कार्रवाई फ्लाइंग स्क्वॉड और इकोनॉमिक ऑफेंसेज विंग ने की। मुख्यमंत्री की एंटी करप्शन एक्शन लाइन पर मिली शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया। अमृतसर में स्टाफ से पूछताछ करती विजिलेंस टीम। आ रही थी शिकायतें…विजिलेंस को रोज एंटी करप्शन लाइन पर आरटीए दफ्तरों और टेस्ट सेंटरों में भ्रष्टाचार की शिकायतें आ रही थी। विजिलेंस ने सभी जिलों में एक साथ छापेमारी की योजना बनाई। टीम ने सुबह होते ही जैसे ही भ्रष्टाचार का धंधा शुरु हुआ, टीम ने उनको मौके पर ही दबोच लिया। दफ्तरों में आरोपी टीम को देख कर भाग न जाएं, इस लिए दूसरे जिलों की टीमें लगाईं। अधिकतर आरोपी रंगे हाथों पकड़े गए। लुधियाना के 32 सेक्टर ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक का सिक्योरिटी गार्ड विजिलेंस आने की सूचना पर टावर पर लगे सीसीटीवी कैमरे को सही करता पाया गया। बचने की कोशिश { मोहाली- एजेंट सुखविंदर सिंह 2,500 रुपए लेते पकड़ा। { फतेहगढ़ साहिब- परमजीत सिंह 5 हजार रुपए लेते गिरफ्तार। { लुधियाना- पंकज अरोड़ा, दीपक, मनीष को 1,500 से 3,500 रुपए रिश्वत मांगने, तैसीफ अहमद अंसारी और हनी अरोड़ा 7,000 व 5,500 रुपए िरश्वत लेते गिरफ्तार। { जालंधर- मोहित, विजय 2,000 रुपए लेते पकड़ा। { होशियारपुर- अशोक कुमार बिना टेस्ट के लाइसेंस पास कराने को 5,000 रुपए लेते गिरफ्तार किया। { कपूरथला- एजेंट शेर अमरीक सिंह से 12,000 रुपए बरामद हुए। यहां आरटीए अधिकारियों की मिलीभगत की आशंका है। { नवांशहर- जतिंदर सिंह, मनीष कुमार और दो एजेंट केवल कृष्ण और कमल कुमार पर कार्रवाई की। { संगरूर- लवप्रीत सिंह ने लाइसेंस बनवाने के 7,000 रुपए मांगे। पंजाब स्टेट ट्रांसपोर्ट सोसाइटी के डाटा एंट्री ऑपरेटर अविनाश गर्ग पर कार्रवाई हुई। { तरनतारन- एजेंट लखबीर सिंह ढिल्लों ने 3,500 रुपए मांगे। रकम लेते पकड़े गए। { गुरदासपुर- कुलबीर सिंह और इंद्रास ने एमवीआई अधिकारियों के लिए 9,000 रुपए रिश्वत मांगी। { बठिंडा- आरटीए ऑफिस में फर्जी पते से आरसी बनवाने के मामले में कृष्ण लाल, इंदरजीत सिंह और एजेंट नवीन कुमार नामजद।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *