लुधियाना से बच्चा चोर गिरोह का पर्दाफाश, बरनाला से अगवा बच्चा बरामद, 9 गिरफ्तार

बरनाला से 4 अप्रैल को अगवा 2 साल के बच्चे को पुलिस ने सोमवार को लुधियाना से सही सलामत बरामद कर लिया। बच्चे को दो बाइक सवार लोगों ने अगवा किया था। पुलिस ने बच्चे चुराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बरनाला के दमनप्रीत, आदित्य, मानव अरोड़ा खन्ना के दविंदर सिंह, रोहित कुमार, लुधियाना के विकास तिवारी, रविंदर कौर (आशा वर्कर), कोहिनूर और मध्य प्रदेश के मंदसौर के दशरथ सिंह को नामजद किया है। विकास तिवारी लुधियाना में अवैध तौर पर अस्पताल चलाता है और खुद को डॉक्टर बताता है। हालांकि अभी तक पुलिस को वह डॉक्टर की अपनी डिग्री नहीं दिखा पाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *