अंबिकापुर | महामाया पहाड़ पर वन भूमि में अतिक्रमण के आरोप में तीन माह पहले तोड़े गए 40 घरों को लेकर सोमवार को पीड़ित परिवारों ने डीएफओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। पीड़ितों का आरोप है कि वन विभाग कोर्ट के आदेश का पालन नहीं कर रहा। जनवरी में वन और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने महामाया पहाड़ पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की थी। इस दौरान 36 लोगों के घर तोड़े गए थे। कार्रवाई के बाद पीड़ित हाईकोर्ट पहुंचे। कोर्ट ने वन विभाग को जवाब देने के लिए पांच दिन का समय दिया था। इसके बाद क्या हुआ, किसी को जानकारी नहीं मिली। इसी से नाराज होकर सोमवार को लोग डीएफओ दफ्तर पहुंचे। वहां जमकर हंगामा किया। सरगुजा वन मंडल के डीएफओ थ्रेजश शेखर ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। सभी पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं।


