राज्य के कलाकार 11 व 12 अप्रैल को कोलकाता में हो रहे रोड शो में सांस्कृतिक विरासत का करेंगे प्रदर्शन

झारखंड के कलाकार अब दूसरे राज्यों में भी अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। अपने राज्य के साथ उन्हें दूसरे राज्यों में भी यहां की सांस्कृतिक विरासत को दिखाने का अवसर मिल रहा है। आगामी 11 और 12 अप्रैल को झारखंड टूरिज्म कोलकाता के बिस्व बांग्ला मेला प्रांगण में दो दिवसीय रोड शो का आयोजन कर रहा है। पर्यटन संबंधों को मजबूत करने, सहयोग को बढ़ावा देने और झारखंड के पर्यटन क्षेत्र के लिए नए अवसरों को खोलने के लिए इसका आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत राज्य के कलाकार दो दिनों तक यहां की सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन करेगी। साथ ही राज्य के आर्टिजन्स वहां स्टॉल भी लगाएंगे, जिसमें यहां के हैंडीक्राफ्ट व खानपान को शोकेस किया जाएगा। दिल्ली के सरहुल महोत्सव में 700 कलाकारों ने हिस्सा लिया देश के वि​भिन्न शहरों में नृत्य और गीत प्रस्तुत कर रहे हैं हमारे कलाकार इसके पहले भी 3 अप्रैल को यहां के लगभग 700 कलाकारों ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर में आयोजित सरहुल मिलन समरोह में हिस्सा लिया। दिल्ली में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के आवास पर पहली बार आयोजित समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने हिस्सा लिया। कलाकारों ने नाच-गान से सरहुल की विरासत को दिखाया। पद्मश्री मुकुंद नायक भी शामिल थे। कलाकार पारंपरिक परिधान पहन मांदर नगाड़ा की थाप पर थिरके। अतिथियों ने भी मांदर और नगाड़ा बजाकर सरहुल नृत्य किया। स्वागत झारखंडी रीति-रिवाज के साथ किया गया। सरई फूल देकर सभी को सरहुल की शुभकामनाएं दीं। संजय सेठ ने कहा कि देश व दुनिया को सरहुल से परिचित कराने के लिए इसका आयोजन नई दिल्ली में किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *