झारखंड में तापमान 41 पार, रांची का पारा 37.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

13 तक हल्की बारिश की संभावना
झारखंड में एक बार पारा फिर 41 पार हो गया है। जबकि मौसम विभाग के अनुसार तपती गर्मी से राहत मिलने की संभावना जताई है। सोमवार को डालटनगंज का पारा 41 डिग्री पहुंच गया। वहीं रांची का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। रांची में सोमवार को तपिश भरी गर्मी से लोग परेशान दिखे। मौसम विभाग के अनुसार, 13 अप्रैल तक मौसम का मिजाज बदला-बदला रहेगा। कई जिलों में गरज के साथ कहीं-कहीं बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कुछ जगहों पर बारिश के दौरान वज्रपात की भी आशंका है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। 5 शहरों में रहा अधिकतम तापमान रांची जमशेदपुर डालटनगंज बोकारो चाईबासा मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के पूर्वी भागों देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहिबगंज इलाके में तेज हवाओं के झोंके के साथ बारिश की संभावना है। वज्रपात की भी आशंका है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 9 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी, मध्य एवं उत्तर पश्चिमी भागों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। 10 अप्रैल को कुछ जिलों के लिए येलो व ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *