प्रगतिशील आंदोलन और साहित्य पर परिचर्चा सह बहुभाषीय काव्य पाठ आज

रांची | प्रलेस के 90 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 8 अप्रैल को संध्या 5 बजे से प्रगतिशील लेखक संघ, रांची की ओर से ‘प्रगतिशील आंदोलन और साहित्य’ विषय पर परिचर्चा व बहुभाषीय काव्य पाठ आयोजित किया गया है। मोरहाबादी स्थित डॉ. रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान में आयोजित परिचर्चा में साहित्यकार महादेव टोप्पो, कथाकार रणेन्द्र, आलोचक मिथिलेश सिंह, कहानीकार पंकज मित्र, कमल जैसे अतिथि अपनी बात रखेंगे। काव्य पाठ में रश्मि शर्मा, सत्य शर्मा कीर्ति, जयमाला, नंदा पांडेय, चेतन कश्यप, प्रेमचंद उरांव, जयंती कुमारी और पार्वती तिर्की काव्य-पाठ करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *