खेलो इंडिया के लिए झारखंड मलखंब टीम का चयन आज से

रांची| झारखंड राज्य मलखंब एसोसिएशन व खेलकूद, युवा कार्य निदेशालय द्वारा संयुक्त रूप से खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025 के लिए झारखंड बालक-बालिका मलखंब टीम का चयन मंगलवार को किया जाएगा। यह चयन प्रतियोगिता रांची के धुर्वा स्थित बंगीय सांस्कृतिक परिषद विद्यालय सेक्टर-2 के प्रांगण में दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। इस खुली चयन प्रक्रिया में राज्य के सभी जिला ईकाइयों के साथ-साथ किसी भी इच्छुक खिलाड़ी को भाग लेने की अनुमति है। चयनित टीम 5 से 8 मई तक बिहार के बोधगया में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के मलखंब इवेंट में भाग लेगी। झारखंड राज्य मलखंब एसोसिएशन के महासचिव अजय झा ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से राज्य को प्रतिभाशाली मलखंब खिलाड़ियों की एक मजबूत टीम मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *