4-7-8 ब्रीदिंग मैथड तनाव को दूर करता है

लुधियाना।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव आम बात हो गई है। काम का दबाव, परिवार की जिम्मेदारियां और नींद की कमी इन सबके बीच मन को शांत रखना एक चुनौती बन गया है। एक्सपर्ट के मुताबिक ऐसे में 4-7-8 ब्रीदिंग मैथडएक बेहद आसान लेकिन असरदार तरीका है जो न सिर्फ तनाव को कम करता है, बल्कि नींद लाने, गुस्सा शांत करने और मन को स्थिर रखने में भी मदद करता है। शुरुआत में हल्का चक्कर आ सकता है, इसलिए धीरे-धीरे अभ्यास बढ़ाएं। कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या हो तो डॉक्टर से सलाह लेकर ही करें। इसमें सांस को एक खास गिनती के साथ लिया और छोड़ा जाता है। 4 सेकेंड तक सांस लेना। 7 सेकेंड तक सांस रोककर रखना। 8 सेकंड तक धीरे-धीरे सांस छोड़ना। सोने से पहले, तनाव महसूस होने पर, किसी गुस्से या घबराहट वाली स्थिति में और ध्यान/योग से पहले कर सकते हैं। {इस तरह करें : आरामदायक स्थिति में बैठें या लेट जाएं। रीढ़ सीधी रखें और आंखें बंद कर लें। नाक से धीरे-धीरे 4 सेकेंड तक सांस लें। ध्यान रखें कि सांस पेट तक जाए, सिर्फ छाती तक नहीं। सांस को 7 सेकेंड तक रोके रखें। इस दौरान शरीर को शांत रखें, किसी बात की चिंता न करें। 8 सेकेंड में धीरे-धीरे मुंह से सांस छोड़ें। ऐसे छोड़ें जैसे फूंक मार रहे हों धीरे और कंट्रोल के साथ। यह पूरा चक्र 4 बार दोहराएं। शुरुआत में 2-4 बार करें, फिर आदत बन जाए तो 8 बार तक ले जाएं। {क्या हैं इसके फायदे : {तनाव और चिंता में तुरंत राहत मिलती है। {नींद न आने की समस्या में बेहद असरदार। {दिल की धड़कन सामान्य करता है और ब्लड प्रेशर को बैलेंस करता है। {गुस्सा और नेगेटिव सोच को शांत करने में मदद करता है। {मानसिक स्पष्टता और फोकस बढ़ता है। {रोज करने से इम्युन सिस्टम भी बेहतर होता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *