लुधियाना| बीसीएम किंडरगार्टन, बेसेंट एवेन्यू दुगरी में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर बच्चों को हेल्दी लाइफस्टाइल से जोड़ने के लिए हेल्दी टिफिन एक्टिविटी का आयोजन किया गया। 7 अप्रैल को मनाए जाने वाले इस दिन का उद्देश्य शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना है। स्कूल के बच्चों ने अपने टिफिन में हरे सलाद और ताजे फलों का सलाद लाकर स्वस्थ आहार को अपनाया और उसका आनंद लिया। शिक्षकों ने बच्चों को फल, सब्जियों, नट्स और बीजों को डेली डाइट का हिस्सा बनाने की सीख दी और योग और व्यायाम को जीवन का अभिन्न अंग बनाने की सलाह दी। बच्चों को फलों के छिलके, गूदा और बीज जैसे हिस्सों की पहचान भी करवाई गई, जिससे उनकी शब्दावली में नए शब्द जुड़ सके। इस गतिविधि का उद्देश्य बचपन से ही स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था।


