लुधियाना| गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स (जीसीजी) में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के तहत छात्र-नेतृत्व वाले क्लबों और सोसाइटियों के समापन समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भक्तिमय कृष्ण वंदना से हुई, जिसने वातावरण को आध्यात्मिक रंग दिया। मंच पर विभिन्न क्लबों की वर्षभर की गतिविधियों की झलक पेश की गई, जिसने छात्र जीवन में सहयोग और उत्साह की भावना को उजागर किया। मृदुल प्रीत कौर ने भावपूर्ण गीतों से सामाजिक बुराइयों के खिलाफ सशक्त संदेश दिया। समारोह के दौरान सभी क्लब संयोजकों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई। प्रिंसिपल सुमन लता ने छात्र-नेतृत्व वाले मंचों को व्यक्तित्व विकास का स्तंभ बताते हुए छात्राओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना की।


