मानसा में किसान ने किया सुसाइड:7 लाख का कर्ज, जमीन और घर बिक चुका, लोन लेकर खरीद था ट्रैक्टर

पंजाब के मानसा जिले के गांव नंगल कलां में एक किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान 38 वर्षीय जरनैल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मानसा के सिविल अस्पताल में रखवाया है। मृतक के चाचा भोला सिंह ने बताया कि जरनैल सिंह पर 7 लाख रुपए का कर्ज था। कर्ज की वजह से उनका घर और जमीन बिक गई थी। रोजगार चलाने के लिए उन्होंने किस्तों पर एक ट्रैक्टर भी लिया था। कर्ज के बोझ से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया। किराये के मकान में रहता है परिवार जरनैल सिंह के परिवार में उनकी पत्नी, 8 साल का बेटा और मां हैं। परिवार फिलहाल किराये के मकान में रह रहा है। भोला सिंह ने पंजाब सरकार से मृतक के परिवार की आर्थिक मदद की अपील की है, ताकि परिवार का पालन-पोषण हो सके। थाना सदर पुलिस ने परिवार के बयान दर्ज कर लिए हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *