भगवान महावीर का 2624वां जन्म कल्याणक महोत्सव 10 अप्रैल को मनाया जाएगा। दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र श्रीमहावीरजी में सोमवार से आठ दिवसीय लक्खी मेला शुरू हो गया है। मेला 14 अप्रैल तक चलेगा। लाखों श्रद्धालु भगवान महावीर के दर्शनों के लिए मेले में आएंगे। दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र श्रीमहावीरजी के अध्यक्ष सुधांशु कासलीवाल एवं मंत्री सुभाष चन्द जैन ने भट्टारकजी की नसिया में पत्रकार वार्ता की और मेले के पोस्टर का विमोचन भी किया। उपाध्यक्ष एसके जैन एवं कोषाध्यक्ष विवेक काला ने बताया कि मंगलवार एवं बुधवार को पूजन, भजन, सामूहिक आरती व शास्त्र प्रवचन होंगे। संयुक्त मंत्री पीके जैन ने बताया कि 10 अप्रैल को महावीर जयंती समारोह मनाया जाएगा, जिसमें प्रातः कटला प्रांगण से प्रभातफेरी व झण्डारोहण के बाद जल यात्रा निकलेगी। दिव्यांगों को ट्राई साईकिल, कृत्रिम पैर, बैसाखी, कैलीपर्स तथा असमर्थ व विधवा महिलाओं को हाथ की सिलाई मशीनें वितरित की जाएगी। विमोचन के दौरान प्रचार संयोजक विनोद जैन, प्रशासनिक समन्वयक अधिकारी भारतभूषण जैन, प्रचार समिति सदस्य हीरा चन्द बैद मौजूद रहे। महावीरजी मेले की यात्रा के लिए 13 को सुबह 6 बजे रवाना होंगी बसें कार्यकारिणी सदस्य सुरेश सबलावत ने बताया कि प्रबंधकारिणी कमेटी की ओर से 13 अप्रैल को श्री महावीरजी मेले के लिए 40 बसें सुबह 6 बजे रवाना होगी। मुरलीपुरा, मालवीय नगर सेक्टर-3, दुर्गापुरा, प्रताप नगर सेक्टर 3 व 17, मोहनबाड़ी, राधा विहार पत्रकार कॉलोनी, किशनपोल बाजार, जौहरी बाजार, हीरापथ मानसरोवर, राधा निकुंज शांति नगर, चित्रकूट सांगानेर, निवारू मंगलम सिटी झोटवाड़ा, एसएफएस मानसरोवर, थड़ी मार्केट मीरा मार्ग, महेश नगर 80 फीट रोड, रेनवाल फागी, मकराना, दांतारामगढ़ व मौजमाबाद सहित अन्य जगहों से निशुल्क बसें रवाना होंगी। कटला पश्चिमी पांडाल में पूजन


